Kota में National Science Center और Digital Planetarium का किया शिलान्यास लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला

विज्ञान दिवस पर कोचिंग सिटी कोटा को मंगलवार को मिली बड़ी सौगात मिली। Lok Sabha Speaker Om Birla ने मंगलवार को City Park के पास 35 करोड़ की लागत से बनने वाले National Science Center और राज्य के पहले Digital Planetarium का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी करने आए युवाओं की नई सोच और ऊर्जा को दिशा देकर कोटा को Innovation का बड़ा केंद्र बनाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने की।

बिरला ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष के क्षेत्र में नित नई उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। इस पर पूरे देश को गर्व है। दुनिया के लोग भी इस बात से चकित होते हैं कि भारत के युवा विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में इतने दक्ष हैं। बीते 10 वर्षों में हर क्षेत्र में नवाचारों से दुनिया की अनेक चुनौतियों का समाधान हुआ है और इसका श्रेय हमारे युवाओं को जाता है।

National Science Center और Digital Planetarium का श्रेय बिरला को

विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि कोटा में देश की सबसे अत्याधुनिक टेक्नोलाॅजी का Digital Planetarium बन रहा है। इसका श्रेय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश में विज्ञान और अनुसंधान को बढ़ावा दे रहे हैं। कोटा एजुकेशन का बड़ा हब है। यहां National Science Center and Digital Planetarium बनने से प्रतिभाएं और निखरेंगी। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि दुनिया की सबसे कुशाग्र, मेहनती और विद्वान प्रतिभाएं भारत की हैं।

National Science Center और Digital Planetarium से यहां की युवा प्रतिभाएं आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगी। लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने कहा कि कोटा में National Science Center और Digital Planetarium कोटा के लिए एक बड़ी उपलिब्ध होगी।

देखा जाये तो इसकी घोषणा एक साल पहले राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने की थी लेकिन पहल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा ही की गयी थी और तत्कालीन राजस्थान सरकार ने इसे मंजूरी भी दे दी थी और इसका टेंडर भी निकाल दिया था। किन्तु इसका शिलान्यास बीजेपी की भजनलाल सरकार के समय ही हो पाया। कहने का मतलब यह है की शहर के विकास में कांग्रेस भी तत्पर थी तो बीजेपी भी पीछे नहीं रहना चाहती जो की जनता के लिए अच्छा है।

Kota का Digital Planetarium होगा देश का सबसे अत्याधुनिक प्लेनेटोरियम

शिलान्यास के बाद अब बात करते हैं कोटा में बनने वाला डिजिटल प्लेनेटोरियम की, सूत्रों की मानें तो यह देश का सबसे अत्याधुनिक टेक्नोलाॅजी युक्त डिजिटल प्लेनेटोरियम होगा। 80 से 85 व्यक्तियों की क्षमता वाला यह देश का पहला प्लेनेटोरियम होगा। गौर तलब है की कोटा में हर वर्ष करीब दो लाख से भी अधिक विद्यार्थी इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए आते हैं।

इसके अलावा कोटा में बड़ी संख्या में स्कूल, डिग्री कॉलेज और आईटीआई हैं। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय सहित 4 अन्य विश्वविद्यालयों से भी प्रदेश के बड़ी संख्या में विद्यार्थी जुड़े हैं। इन सबके लिए विज्ञान को नए और मजेदार तरीके से समझने तथा सूर्य, मंगल, पृथ्वी, धूमकेतु सहित अंतरिक्ष के अन्य रहस्यों काे जानने में यह साइंस सेंटर और डिजिटल प्लेनेटोरियम मददगार सिद्ध होगा।

प्लेनेटोरियम में विभिन्न खगोलीय ग्रहों की जानकारी उपलब्ध होगी। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रोचकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। एक ऑडिटोरियम बनेगा, जिसमें 3D शो होंगे। प्लेनेटोरियम का डोम 10 मीटर का होगा। इसके अलावा अंतरिक्ष विज्ञान तथा खगोल शास्त्र पर इंटरेक्टिव प्रदर्शनी, विद्यार्थियों के लिए खगोल शास्त्र में एक्टिविटी एरिया, अंतरिक्षीय गतिविधियां देखने के लिए टेलीस्कोप, खगोल शास्त्र पर विशेषज्ञों के लेक्चर आयोजित करने के लिए एक मिनी हॉल भी बनाया जाएगा।

National Science Center में एक थिमेटिक गैलेरी, फन साइंस गैलेरी, साइंस पार्क, चिल्ड्रन एक्टीविटी हॉल, करीब 125 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम व कॉन्फ्रेंस हॉल।

ये रहे मौजूद

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की सहायक निदेशक प्रतिभा शृंगी, सचिव वी. श्रवण कुमार, राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र दिल्ली के क्यूरेटर एफ डॉ. राज मल्हौत्रा, जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिपक्ष नेता विवेक राजवंशी, लव शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, देहात अध्यक्ष योगेंद्र नन्दवाना, भाजपा नेता प्रेम गोचर, महामंत्री जगदीश जिंदल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वन मंत्री संजय शर्मा, विधायक संदीप शर्माकल्पना देवी की मौजूदगी में भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।

ऐसी ही रोचक और लेटेस्ट जानकारी के लिए KoVo यानि Kota Vocal को Instagram और Facebook पर follow करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.