Kota Breaking: कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र की काली बस्ती में आज सुबह शिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभायात्रा के दौरान लगभग एक दर्जन बच्चे से ज्यादा बच्चे 11KV करंट की लाइन के चपेट में आ गए।
Kota Breaking Update: शोभायात्रा में घायल हुए बच्चे ने तोडा दम
कोटा के कुन्हाड़ी इलाके में हुए हादसे में एक बच्चे की मौत हो गयी है बताया जा रहा है की यह बच्चा पूरी तरह झुलस चूका था। वही दूसरी ओर कुछ बच्चो को जयपुर भी रेफेर किया गया है। थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज ने बताया कि गंभीर झुलसे शगुन (13) पुत्र मांगीलाल, कुशाल (7) पुत्र मुकेश, सूरज बैरवा (12) पुत्र महावीर, यश (10) पुत्र हरिशंकर कोली तथा अनिरुद्ध (8) पुत्र संजय को जयपुर रैफर किया गया है।
इस खबर के मिलते ही राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा ने शो प्रकट करते हुए बताया की मृत बच्चे मृत बच्चे के परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। वहीं जयपुर रेफर गंभीर घायल बच्चों को 1-1 लाख रुपए एवं कोटा में उपचाररत घायल बच्चों को 50-50 हजार की सहायता प्रदान की गई है।
Update: ऊर्जा मंत्री Heeralal Nagar आये हरकत में
हाल ही में मिली खबर के अनुसार शिव बरात की शोभायात्रा में हुए हादसे में कुल 18 बच्चे करंट की चपेट में आ गए थे। इस खबर का पता चलते ही ऊर्जा मंत्री Heera Lal Nagar भी एक्शन में आ गए और उन्होंने इस पूरे मामले की विभागीय जाँच के आदेश दे दिए हैं। इतना ही नहीं मंत्री जी ने एमबीएस अस्पताल पोहोंच कर वह भर्ती बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात भी की साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रशाशन को बच्चों की बेहतर देख्बाहल के निर्देश भी दिए।
Source: Patrika
Kota Breaking: क्या है पूरा माजरा?
आज महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शहर में कई आयोजन किये जा रहे हैं। ऐसा ही एक आयोजन कोटा के कुन्हारी थाना क्षेत्र के काली बस्ती के बच्चो के लिए जानलेवा साबित हो गया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष में काली बस्ती में श्रद्धालु धूम धाम से शिव बरात निकाल रहे थे। इसमें महिला-पुरुष व बच्चे भी शामिल हुए थे। एक बच्चे के हाथ में झंडा लगाने के लिए करीब 20-22 फुट लम्बा लोहे का पाइप था। उसने पाइप को ऊॅंचा किया तो ऊपर से गुजर रही 11KV की हाइटेंशन लाइन के सम्पर्क में लोहे के पाइप के आने से वह करंट की चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार जा दुसरे बच्चो ने उसे बचाने की कोशिश की तो एक एक कर 14 बच्चे करंट की चपेट में आ गए और तेज़ करंट की वजह से झुलस गए। जिस बच्चे के हाथ मेें लोहे का पाइप था करंट से उसकी स्थिति गंभीर हो गई। इससे शोभायात्रा में हडक़ंप मच गया। लोगों में अफरा तफरी मच गई। परिजन व लोग तत्काल बच्चों को एमबीएस अस्पताल लेकर दौड़े। जहां उनका उपचार चल रहा है।
जिस बच्चे ने पाइप पकड़ा हुआ था वह गंभीर रूप से झुलस गया जबकि एक और बच्चा 50 प्रतिशत झुलसा है। बाकी 12 अन्य बच्चे मामूली रूप से झुलसे हैं। बच्चों का उपचार एमबीएस अस्पताल के इंमरजेंसी वार्ड में शुरू कर दिया गया है। सूचना मिलने पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अस्पताल पहुंच कर बच्चों को देखा तथा हादसे की जानकारी ली।
इन बच्चों की उम्र 7 से 13 साल के बीच है।
क्या है प्रशाशन की प्रतिक्रिया?
इस मामले में शहर की एसपी Dr. Amrita Duhan ने बताया की हादसे के बाद वे मौके पर जाएँगी और यह पड़ताल भी करेंगी की किन करने से हादसा हुआ। उधर आईजी रवि दत्त ने इस दुर्घटना को दुखद बताते हुए बच्चों की हालत की जानकारी दी। उन्होंने बताया की एक बच्चा सत्तर फीसदी तक झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर है। दो अन्य बच्चे भी गंभीर हालत में बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शिव बारात का आयोजन करने वाले लोगों से मारपीट की है। पुलिस मौके पर तैनात है । अस्पतालों में भीड़ जुटी जा रही है।
गौर तालाब है की इस हादसे में लापरवाही किसी की भी हो क्या हम हर चीज़ का ज़िम्मेदार प्रशाशन को ठहरा सकते हैं? उस बच्चे को तो पता भी नहीं होगा की ऐसा कुछ हो जायेगा।
दोस्तों आपकी इस बारे में क्या राय है हमे comment कर के ज़रूर बताएं। इस विषय में जैसे ही और जानकारी मिलेगी हम यहाँ अपडेट करते रहेंगे।
Source: Patrika
ऐसी ही रोचक और लेटेस्ट जानकारी के लिए KoVo यानि Kota Vocal को Instagram और Facebook पर follow करें।