JEE Main 2024 Session 1 के परिणाम घोषित, Kota Coaching के छात्र-छात्राओं ने मारी बाज़ी

NTA यानि National Testing Agency ने JEE Main 2024 Session 1 के परिणाम की घोषणा 13th फरवरी 2024 को घोषित कर दी है। एक बार फिर Kota Coaching के छात्र-छात्राओं ने बाज़ी मार 300 में से 300 अंक प्राप्त किये हैं। NTA ने बताया की यह कीर्तिमान पिछले साल 21 छात्रों ने हासिल किया था वही इस साल 23 छात्र इस कीर्तिमान को हासिल किया है।

Kota Coaching के 6 छात्रों ने स्कोर किये 100 परसेंटाइल

कोटा के ALLEN Career Institute Pvt. Ltd. में पढ़ रहे 6 छात्रों ने 300 में से 300 अंक प्राप्त कर 100 percentile प्राप्त की है। ALLEN के डायरेक्टर Dr. Brijesh Maheshwari ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की। JEE Main 2024 Session 1 में हिमांशु, आदित्य कुमार, नीलकृष्ण और दक्षेश मिश्रा शामिल हैं। उनके साथ ईशान गुप्ता और मीत वी.पारेख ने भी 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। छात्रा वर्ग में एलन की छात्रा द्विजा डी. पटेल ने टॉप किया है।

ALLEN Online Classroom Program के विद्यार्थियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इनमें गर्व चौधा ने फिजिक्स और केमिस्ट्री में 100 परसेंटाइल स्कोर के साथ overall 99.9965869 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया। इसी तरह मयूख चौधरी ने 99.7257 और मेहुल राज ने 99.9442 परसेंटाइल स्कोर किया है। इतना ही नहीं यहाँ तक की भारत से बाहर से JEE Main की परीक्षा देने वाले बच्चों में से भी topper ALLEN के ही Overseas प्रोग्राम से है।

Direct Link to Check JEE Main 2024 Session 1 Result

JEE Main 2024 Session 1

जेईई मेन 2024 सत्र 1 परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित की गई थी। B. Arch परीक्षा 24 जनवरी को एक पारी में आयोजित की गई थी, और बी.ई./बी.टेक. के लिए, यह 27 जनवरी से 1 फरवरी के बीच 10 से अधिक परियों में आयोजित की गई थी।

National Testing Agency (NTA) ने भारत के बाहर 21 शहरों सहित दुनिया भर के 312 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर Joint Entrance Examination (Main) – 2024 सत्र 1 आयोजित किया। जेईई मेन 2024 सत्र 1 परीक्षा के लिए 12.3 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

यह असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित किया गया था।

JEE Main 2024 Session 2

अभ्यर्थी जेईई मेन 2024 Session 2 की परीक्षा देकर अपने स्कोर बेहतर कर सकते हैं और उनके सर्वश्रेष्ठ 2 अंकों को उनकी All India Rank (AIR) तय करने के लिए माना जाएगा। जेईई मेन 2024 के दोनों सत्र आयोजित होने के बाद, शीर्ष 2.50 लाख उम्मीदवारों को JEE Advanced 2024 के लिए उपस्थित होने के लिए पात्र माना जाएगा।

JEE Main 2024 Session 2 में पंजीकरण कर सकते हैं

JEE Main 2024 Session 2 की पंजीकरण प्रक्रिया 2 फरवरी, 2024 को शुरू हो गयी थी और यह प्रक्रिया 2 मार्च, 2024 तक खुली रहेगी। जेईई मेन के वैकल्पिक सत्र के परिणाम 25 अप्रैल, 2024 को घोषित किए जाएंगे।

JEE Main 2024 Session 1 (बी.ई./बी.टेक.) के पेपर 1 में 100 एनटीए स्कोर प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की सूची:-

जेईई मेन 2024 सत्र 1 (बी.ई./बी.टेक.) के पेपर 1 में राज्य टॉपर्स और उनके एनटीए स्कोर इस प्रकार हैं:-

जेईई मेन 2024 सत्र 1 पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) के लिए श्रेणी के अनुसार टॉपर्स और उनका एनटीए स्कोर:-

जेईई मेन 2024 सत्र 1 पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) के लिए लिंग के अनुसार टॉपर्स और उनका एनटीए स्कोर:-

JEE Main 2024 Session 1 Gender-Wise Topper
JEE Main 2024 Session 1 Gender-Wise Topper

Kota में पढ़ रहे सभी छात्र ALLEN Career Institute में पढ़ते हैं। ALLEN पहले ही JEE और NEET की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के अच्छे परिणामों के लिए जाना जाता है। सोचने वाली बात यह है की कोटा की किसी भी और कोचिंग से इतने अच्छे परिणाम नहीं आये हैं।

ऐसी ही रोचक और लेटेस्ट जानकारी के लिए KoVo यानि Kota Vocal को Instagram और Facebook पर follow करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.