Fire In Kota Hostel Students Rescused | कोटा के कुन्हारी में Hostel में लगी आग 70 बच्चों को बचाया

Fire In Kota Hostel Students Rescused: कोटा के कुन्हारी क्षेत्र में हॉस्टल में रविवार सुबह 6 बजे ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी के मुताबिक घटना के समय 6 मंजिला हॉस्टल में कुल 70 छात्र थे। इनमे से अधिकतर छात्र सुबह गहरी नींद में सो रहे थे। शोर सुनकर भगदड़ मच गई। इस बीच 7 छात्र झुलसने की खबर सामने आ रही है। पहली मंजिल से कुछ छात्रों ने बालकनी में चादरें बांधकर उतरने का प्रयास भी किया जिसके चलते एक छात्र गिरकर घायल हो गया और एक छात्र के सीढ़ियों से फिसलने से फ्रैक्चर हो गया।

Fire In Kota Hostel: यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, शहर के कुन्हाड़ी इलाके के लक्ष्मण विहार स्थित आदर्श हॉस्टल में घटना हुई है। सुबह 6 बजे ग्राउंड फ्लोर पर लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली। इसके बाद धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग तेजी से ऊपर की तरफ फैली। छात्रों ने खिड़की से चादर बांध-बांधकर बिल्डिंग से नीचे उतरने की कोशिश की। इस दौरान मध्य प्रदेश का भविष्य नाम का छात्र पहली मंजिल से गिर गया। उसके पैर में चोट आई है। भविष्य नीट की तैयारी कर रहा है। अर्पित पांडेय नाम का एक छात्र दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे से बाहर भागा और सीढ़ियों पर फिसल गया। उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। अर्पित का इलाज एमबीएस हॉस्पिटल में चल रहा है।

नगर निगम के सीएफओ राकेश व्यास ने बताया- सभी बच्चे सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर थे। आगजनी की सूचना मिलते ही मैं, कुन्हाड़ी थाना पुलिस और दमकलें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आग को बुझाने के प्रयास शुरू हुए। पुलिस और फायरकर्मियों ने मिलकर हॉस्टल के सभी छात्रों को सीढ़ियों के जरिए नीचे उतारा। इन छात्रों में से 2 के पैर में चोट लगी है। 7 छात्र मामूली रूप से झुलसे हैं। चार छात्रों को इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल भेजा गया। बाकी लड़कों की वहीं काउंसिलिंग की गई। इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। Kota SP Amrita Duhan भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और उन्हें शांत किया।

2nd Floor तक पोहोची आग

हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ के एक छात्र विपिन ने बताया- आग का पता नहीं चला। सभी सो रहे थे। हल्ला हुआ तो बाहर निकले। सेकेंड फ्लोर पर रूम है। फायर ब्रिगेड ने बालकनी साइड से सीढ़ी लगाकर उतारा। बाहर निकलते वक्त हथेली जल गई। आग सेकेंड फ्लोर तक पहुंच गई थी।

हॉस्टल के अंदर लगा रखा था बड़ा ट्रांसफार्मर

कड़ी मशक्कत के बाद निगम की दमकलों ने आग पर काबू पाया। अच्छी बात यह है की हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्टूडेंट्स के सामान जरूर जल गए। निगम CFO राकेश व्यास ने बताया की आदर्श हॉस्टल में संचालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हॉस्टल के अंदर ही बड़ा ट्रांसफार्मर लगाया हुआ था, जो पूरी तरह अवैध है। साथ ही, हॉस्टल में किसी तरह के फायर सेफ्टी उपकरणों की व्यवस्था नहीं थी। आग बुझाने के लिए एक भी सिलेंडर नहीं था।

दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि हॉस्टल में कई खामियां थी। फायर NOC नहीं ली हुई थी। ट्रांसफॉर्मर हॉस्टल के अंदर लगा हुआ था। नियमों के अनुसार इसे बाहर लगाया जाना चाहिए। हॉस्टल में कोई सेटबैक नहीं छोड़ा हुआ है। इमरजेंसी एग्जिट भी नहीं है।

आज के हादसे के बाद जगा निगम

आज कुन्हारी के हादसे के बाद नगर निगम प्रशासन की नींद टूटी है। निगम के अधीन फायर डिपार्टमेंट ने तीन हॉस्टलों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें सीज किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि तीनों ही हॉस्टलों में फायर सेफ्टी NOC नहीं ली गई थी। इनमें से एक हॉस्टल तो आदर्श रेजीडेंसी ही है जिसमें आग लगी थी।

इसके अलावा भी दो और हॉस्टलों को चैक कर सीज किया गया। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि निगम का फायर डिपार्टमेंट क्या, ऐसे ही बडे़ हादसे का इंतजार कर रहा था। गौरतलब है कि शहर में चार हजार दो सौ हॉस्टल तो रिकोर्ड पर है। इसके अलावा अन्य हॉस्टल भी है जो किसी एसोसिएशन से नहीं जुडे़ हुए है।

शहर में बने हॉस्टलों में से ज्यादातर में फायर NOC नहीं ली गई है। निगम की तरफ से ऑडिट के बाद फायर सेफ्टी विभाग इन्हें नोटिस जारी कर देता है। एक नोटिस का जवाब नहीं मिला तो दूसरा नोटिस दे दिया। इसके बाद कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा था। इसी का नतीजा रहा कि रविवार को हॉस्टल में आग लग गई और 61 बच्चों की जान संकट में आ गई। इस हॉस्टल संचालक को भी दो बार नोटिस दिया गयाा था। लेकिन कोई जवाब और जरूरी NOC बचाव बंदोबस्त नहीं करने के बावजूद इस पर कोई कार्यवाहीं नही हुई।

दोस्तों निगम की तरफ से हुई लापरवाही से आज बड़ा हादसा होते होते टला है। ये तो सब जानते हैं की Kota की एक बड़ी आबादी की रोजो रोटी Kota Coaching से चलती है। फिर चाहे वो Hostel संचालक हो, मेस संचालक, दुकानदार या और कोई छोटा मोटा रेडी वाला।

सोच कर देखिये दोस्तों की अगर यह बच्चे नहीं होंगे तो हमारी क्या हालत होगी? Covid में हम सब ऐसे हालात से रूबरू हो चुके हैं। ज़रुरत है उससे सीख लेने की।

Source: Dainik Bhaskar

ऐसी ही रोचक और लेटेस्ट जानकारी के लिए KoVo यानि Kota Vocal को Instagram और Facebook पर follow करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.