Big Changes in Kota Police: कोटा पुलिस में हुए बड़े फेरबदल

पुलिस मुख्यालय ने कोटा रेंज में पुलिस बेडे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। इस लेख में हम सभी Major Changes in Kota Police के बारे में बात करेंगे।

Changes in Kota Police: IG और SP स्टार के अधिकारियो को बदला

पहले Inspector General of Police and Superintendent of Police स्तर के अधिकारियों को बदला गया। कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रसन्न कुमार खमेसरा की जगह रवि दत्त गौड़ को लगाया तो इधर शहर पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) शरद चौधरी की जगह डॉ. अमृता दुहन को शहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) कावेन्द्र सिंह सागर का भी तबादला कर दिया। उनकी जगह करण शर्मा को लगाया गया है।

Changes in Kota Police: थानाधिकारी को बदला

शहर एसपी अमृता दुहन ने पदभार संभालते ही कोटा शहर के सभी थानों के थानाधिकारियों को बदल दिया। वहीं कोटा ग्रामीण एसपी करण शर्मा ने बुधवार को पदभार संभाला लेकिन उनके ज्वाइन करने से पहले मंगलवार को ही कोटा ग्रामीण के भी सभी थानाधिकारी बदल दिए गए। इसकी सुचना मंगलवार देर रात शहर एसपी व कोटा ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण माच्या द्वारा दी गई।

कोटा ग्रामीण को संभालेंगे उप निरीक्षक (Sub Inspector)

कोटा ग्रामीण में रामगंजमण्डी, कैथून, सांगोद, इटावा व सुल्तानपुर को छोडकऱ शेष 12 पुलिस थाने अब उप निरीक्षक यानि Sub Inspector संभालेंगे। पुलिस निरीक्षकों के कमी के कारण 17 में से 5 पुलिस थानों में ही पुलिस निरीक्षक (Inspector) नियुक्त किये गए हैं। वहीं कोटा शहर में भी पुलिस निरीक्षकों की कमी है इसलिए यहाँ भी चार थानों का जिम्मा उप निरीक्षकों को दिया गया है।

किशोरपुरा, नांता, आरकेपुरम व महिला पुलिस थाना पुलिस उप निरीक्षकों को ही सँभालने की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है।

कोटा शहर के सीआई (Circle Inspector) वासुदेव का किया तबादला

सूत्रों के अनुसार शहर के जवाहर नगर थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक वासुदेव पर गाज गिरी है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से कोचिंंग छात्रों के लापता होने व आत्महत्या के मामले भी हुए हैं। वहीं इस थाना क्षेत्र में लूट और चोरी की वारदातें ज्यादा होती है। सूत्रों के मुताबिक शहर के मीडियाकर्मियों ने भी सीआई की शिकायतें कोटा पुलिस के उच्च अधिकारियों से की थी।

कोटा शहर: तबादले की पूरी लिस्ट

  1. जोधपुर आयुक्तालय से पुलिस निरीक्षक नरेश मीणा को दादाबाड़ी थानाधिकारी
  2. कोतवाली थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक राधारमण गुप्ता को गुमानपुरा थानाधिकारी
  3. रानपुर थानाधिकारी उप निरीक्षक रामरूवरूप मीणा को किशोरपुरा थानाधिकारी
  4. एसीबी से पुलिस निरीक्षक सुशीला विश्नोई को जवाहर नगर थानाधिकारी
  5. गुमानपुरा थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह को भीमगंजमण्डी थानाधिकारी
  6. कुन्हाड़ी थानाधिकारी उप निरीक्षक नवल किशोर शर्मा को नांता थानाधिकारी
  7. महावीर नगर थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक रामलक्ष्मण को बोरखेड़ा थानाधिकारी
  8. झालावाड़ से पुलिस निरीक्षक रामकिशन गोदारा को नयापुरा थानाधिकारी
  9. जयपुर आयुक्तालय से पुलिस निरीक्षक कमलेश कुमार को रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी
  10. जयपुर आयुक्तालय से पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार को कैथूनीपोल थानाधिकारी
  11. जवाहर नगर थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक वासुदेव को मकबरा थानाधिकारी
  12. अनन्तपुरा थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक ब्रजबाला को कोतवाली थानाधिकारी
  13. बारां से उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह को महिला थानाधिकारी
  14. रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक अजीत बागडोलिया को महावीर नगर थानाधिकारी
  15. नयापुरा थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक हरीश चौधरी को अनन्तपुरा थानाधिकारी
  16. झालावाड़ से उप निरीक्षक कोमल प्रसाद को आरकेपुरम (R.K Puram) थानाधिकारी
  17. जयपुर आयुक्तालय से पुलिस निरीक्षक हीरालाल को रानपुर थानाधिकारी
  18. बोरखेड़ा थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र सिंह शेखावत को उद्योग नगर थानाधिकारी
  19. कैथूनीपोल थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक सतीश चन्द को विज्ञान नगर थानाधिकारी
  20. बूंदी से पुलिस निरीक्षक अरविन्द कुमार को कुन्हाड़ी थानाधिकारी
  21. पुलिस लाइन से पुलिस निरीक्षक हरिनारायण शर्मा को संचित निरीक्षक पुलिस लाइन

कोटा जिला ग्रामीण: तबादले की पूरी लिस्ट

  1. कैथून थानाधिकारी पुलिस निरीक्षण रामनारायण भवंरिया को रामगंजमण्डी थानाधिकारी
  2. कोटा शहर से पुलिस निरीक्षक हरलाल मीणा को को कैथून थानाधिकारी
  3. झालावाड़ से पुलिस निरीक्षक भूरी ङ्क्षसह को सांगोद थानाधिकारी
  4. झालावाड़ से पुलिस निरीक्षक मांगे लाल यादव को इटावा थानाधिकारी
  5. कोटा शहर से धनराज मीणा को सुल्तानपुर थानाधिकारी
  6. कोटा शहर से पुलिस उप निरीक्षक सुरेश शर्मा को सीमलिया थानाधिकारी
  7. मण्डाना थानाधिकारी उप निरीक्षक श्यामाराम को कनवास थानाधिकारी
  8. बारां से उप निरीक्षक योगेश शर्मा को मोडक़ थानाधिकारी
  9. कोटा ग्रामीण बपावरकला थानाधिकारी उप निरीक्षक अजय कुमार को मण्डाना थानाधिकारी
  10. झालावाड़ से उप निरीक्षक राजपाल सिंह को देवलीमांझी थानाधिकारी
  11. बारां से उप निरीक्षक उत्तम सिंह को बपावरकलां थानाधिकारी
  12. कोटा जिला खातौली थानाधिकारी उप निरीक्षक मनसीराम को चेचट थानाधिकारी
  13. कोटा जिला चेचट थानाधिकारी उप निरीक्षक बन्नालाल जाट को खौतौली थानाधिकारी
  14. पुलिस लाइन से उप निरीक्षक रणजीत सिंह को दीगोद थानाधिकारी
  15. कोटा जिला कैथून थानाधिकारी उप निरीक्षक श्याम सुन्दर चौधरी को अयाना थानाधिकारी
  16. कोटा जिला सुल्तानपुर थानाधिकारी उप निरीक्षक संजय प्रसाद को बूंढादीत थानाधिकारी
  17. बूंदी से उप निरीक्षक महेश कुमार कारवाल को सुकेत थानाधिकारी

तो दोस्तों ये था Kota Police के तबादलों का पूरा लेखा जोखा। कोटा पुलिस में हाल ही में किये गए फेरबदल से कितना फर्क पड़ता है? हलाकि बीते कुछ दिनों कोटा पुलिस के लिए काफी चुनौती पूर्ण रहे हैं। जिस तरह से बच्चों के गायब होने की खबरें आ रही हैं वो वाकई में डरा देने वाली हैं। ऐसे में प्रशासन के इन कदमों का क्या असर होता है यह देखना होगा।

Kota Police में किये गए इन बदलावों के बारे में आपका क्या विचार है हमे कमेंट कर के ज़रूर बतायें।

ऐसी ही रोचक और लेटेस्ट जानकारी के लिए KoVo यानि Kota Vocal को Instagram और Facebook पर follow करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.